Wednesday, January 25, 2017

प्रश्न : श्रद्धा को कैसे दृढ़ करें?
श्री श्री रवि शंकर : श्रद्धा को दृढ़ करना है, इस भाव से ही दृढ़ हो गया। ’मुझ में अटूट श्रद्धा है’ - यह मान कर चलो। बुद्धि शुद्ध होते ही श्रद्धा मज़बूत हो जाती है। बुद्धि शुद्ध करने के लिए हमारा आहार शुद्ध हो। भोजन पर ध्यान दीजिए। यदि भोजन करते वक्त दुनिया भर की गलत बातें सोचते रहें तो इसका भी बुद्धि पर प्रभाव पड़ता है। कई बार तो लोगों को बात करने का समय भी केवल भोजन के वक्त मिलता है, और भोजन परोसते और करते समय बीमारी इत्यादि की बात करते हैं। यह बहुत गलत है। इस आदत से हमको छुटकारा पाना चाहिए। जैसा अन्न वैसा तन।और जैसा मन वैसा तन भी होने लगता है। अन्न से ही मन पर प्रभाव पड़ने लगता है। इसलिए बुद्धि शुद्ध होने के लिए प्रसन्न चित्त से खाना खाओ। अक्सर जब हम बहुत खुश होते हैं तो, जल्दी में भोजन गले से ठीक से नीचे भी नहीं उतरता। और व्याकुलता में हम ज़रुरत से अधिक भोजन कर लेते हैं। इसलिए होश के साथ भोजन करना उचित है।

No comments:

Post a Comment