प्राकृतिक रूप से त्वचा की चमक को बढ़ाने के 12 उपाय
The more you meditate, the more you radiate
श्री श्री रविशंकर के शब्दों में,"सुन्दरता एक आंतरिक तथ्य है| सुन्दरता वस्तुओ में नहीं,लोगो में नहीं यहाँ तक व्यक्ति के नेत्रो में नहीं,यह प्रत्येक व्यक्ति के हृदय में होती हैं और हृदय की यह आतंरिक सुंदरता व्यक्ति के चेहरे पर प्रभास व चमक के रूप में नज़र आती है|"
श्री श्री रविशंकर के शब्दों में,"सुन्दरता एक आंतरिक तथ्य है| सुन्दरता वस्तुओ में नहीं,लोगो में नहीं यहाँ तक व्यक्ति के नेत्रो में नहीं,यह प्रत्येक व्यक्ति के हृदय में होती हैं और हृदय की यह आतंरिक सुंदरता व्यक्ति के चेहरे पर प्रभास व चमक के रूप में नज़र आती है|"
सुंदरता हमारी त्वचा की गहराई के भी परे है। हमारी त्वचा एक ऐसा माध्यम हैं जहाँ सुन्दरता के भाव दृष्टिगत हो जाते हैं।
हम सभी पदार्थो एवं आत्मा दोनों से बने हुए हैं। इसका तात्पर्य यह हैं कि हमारी त्वचा वाह्य रूप से जो दिखती हैं उससे परे यह जीवन और क्रियाशीलता से भरपूर हैं। यह शरीर के अन्य अंगों के सामान एक अंग हैं तथा इसको भीपोषण और स्वस्थ की आवश्कता हैं। अधिकतर उपलब्ध सौन्दर्य उत्पाद भौतिक सुन्दरता निखारते हैं परंतु वह यह रहस्य नही उजागर करते कि त्वचा की प्रत्येक कोशिका में कैसे चमक उत्पन्न की जाए और उसको ऊर्जा से कैसे परिपूर्ण किया जाए और प्रभास से भर जाए।
त्वचा की समस्या के मुख्य कारण (Common causes of skin problems):
उम्र
तनाव
अस्वस्थ पूर्ण जीवन जीना जैसे धूम्रपान,अल्कोहोल ,नशीली दवाओं का सेवन और भोजन ग्रहण की त्रुटिपूर्ण आदते
अपूर्ण पाचन
शरीर में हार्मोनल परिवर्तन
उम्र
तनाव
अस्वस्थ पूर्ण जीवन जीना जैसे धूम्रपान,अल्कोहोल ,नशीली दवाओं का सेवन और भोजन ग्रहण की त्रुटिपूर्ण आदते
अपूर्ण पाचन
शरीर में हार्मोनल परिवर्तन
यद्यपि बहुत से प्राकृतिक सुन्दरता के उपाय हैं जो आपकी त्वचा को चमक देने के साथ साथ इसे साफ़ एवं नया जीवन प्रदान करते हैं, यह उपाय निम्नलिखित हैं।
1: त्वचा की सुंदरता निखारने के घरेलू उपाय ( Homemade tips for glowing skin):
प्राचीन आयुर्वेद में सुन्दरता का रहस्य छिपा हुआ हैं। आयुर्वेदिक उपटन कोमलता से त्वचा को पोषण देते हैं और इसे साँस लेने में मदद करते हैं।आपके रसोई घर में उपलब्ध सामग्री से अच्छा और क्या हो सकता हैं।
आपका संपूर्ण सुंदरता पैक:
बेसन दो चम्मच
चन्दन पाउडर
हल्दी पाउडर आधा चम्मच
कपूर चुटकी भर
सादा पानी/दूध/गुलाब जल
बेसन,चन्दन पाउडर, कपूर और हल्दी पाउडर को सादे जल या दूध या गुलाब जल में इस प्रकार मिलाते हैं कि गाढा घोल बन जाये।इसे चेहरे पर लगाए। 20 मिनट तक लगा रहने दे फिर जल से धोले। यदि आप रूई को ठंडे गुलाब जल में भिगो कर आँखों पर रख देते हैं तो आपको इससे ताजगी का अहसास होगा। साथ साथ कुछ मन को प्रसन्नता देने वाला वाद्य यंत्र संगीत सुनिए। 20 मिनट के बाद आपको ताजगी से भरी हुई निखरीत्वचा मिलेगी।
चन्दन पाउडर
हल्दी पाउडर आधा चम्मच
कपूर चुटकी भर
सादा पानी/दूध/गुलाब जल
बेसन,चन्दन पाउडर, कपूर और हल्दी पाउडर को सादे जल या दूध या गुलाब जल में इस प्रकार मिलाते हैं कि गाढा घोल बन जाये।इसे चेहरे पर लगाए। 20 मिनट तक लगा रहने दे फिर जल से धोले। यदि आप रूई को ठंडे गुलाब जल में भिगो कर आँखों पर रख देते हैं तो आपको इससे ताजगी का अहसास होगा। साथ साथ कुछ मन को प्रसन्नता देने वाला वाद्य यंत्र संगीत सुनिए। 20 मिनट के बाद आपको ताजगी से भरी हुई निखरीत्वचा मिलेगी।
2: स्वस्थ त्वचा के लिए पसीना बहने दे (Sweat it out for healthy skin)
कुछ दौड़ना, जॉगिंग करना या सूर्य नमस्कार के चरण तेज गति से करने से शरीर का रुधिर परिसंचरण तंत्र सुधरता हैं। पसीना निकलना आपके लिए अच्छा हैं। जब त्वचा स्वेद स्रावण से साफ़ हो गई हो, तो कुछ समय बाद ठन्डे जल से धो सकते हैं।
3: चेहरे पर चमक लाने के लिए नियमित योगाभ्यास (Practice Yoga for Face Glow)
जब आप नीचे की ओर झुक के डॉग पोज़ में होते हैं, तब क्या अपने अपनी साँस पर ध्यान दिया हैं? योगाभ्यास की सुन्दरता शरीर तथा साँस पर ध्यान देने में ही है। जितनी बार आप साँस छोड़ते हैं तो आपके शरीर से हानिकारक पदार्थ बहार निकलते हैं। योग व प्राणायाम, शरीर को साफ़ करने की प्रक्रिया को गति प्रदान करते हैं और आपकी त्वचा को तरोताज़ा व प्रभास से परिपूर्ण कर देते हैं|
4: स्वयं को जाने (Know who you are)!
क्या कुछ दिन ऐसे होते हैं जब आप त्वचा पर क्रीम लगाते हैं और त्वचा फिर भी सुखी रहती हैं।कभी कभी आप और आपके मित्र एक ही क्रीम लगाते हैं और दोनोंकी त्वचा पर अलग अलग असर होता हैं। आपको आवश्यकता हैं कि आप अपने शरीर की प्रकर्ति पर धयान दे। आयुर्वेद के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति का शरीर दो या तीन तत्वों से मिलकर बना होता हैं- वात, पित्त और कफ।
यह तत्व आपके शरीर, व्यक्तित्व, औरतावच का निर्माण करते हैं। यदि आपकी त्वचा रुखी हैं तो आपके शरीर में वाट तत्त्व बढ़ गया है । जिस व्यक्ति की पित्त प्रकृति होती है उसकी त्वचा सामान्य होती है । तैलीय त्वचा होने का अर्थ हैं कि आपके शरीर में कफ तत्त्व अधिक मात्रा में है। यदि आपको आपके शरीर की प्रकृति का ज्ञान हैं तो आप यह समझ सकते हैं कि आपको कौन सा भोजन खाने चाहिए और कौनसा त्यागना चाहिए।
5: त्वचा की सुंदरता बढ़ाने के लिया प्राकर्तिक भोजन करे (Follow a natural diet for glowing skin)
हम जो खाते हैं उसी से हमारे शरीर का निर्माण होता हैं। अतः ताजे साफ़ व रसीले भोजन त्वचा और शरीर को स्वस्थ बनाते हैं। एक संतुलित भोजन का सेवन करना चाहिए जिसमे प्रोटिन और विटामिन प्रचुर मात्रा में हो। फल तथा हरी पत्तियोवाली सब्जियां अधिक मात्रा में हो। सही मात्रा में सही समय पर खाना चाहिए। इस भोजन को ग्रहण करके आप त्वचा की चमक बढ़ा सकते हैं।
6: सप्ताह में एक बार मालिश (Indulge yourself…weekly)
चेहरे पर तेल से सप्ताह में एक बार मालिश आश्चर्यजनक परिणाम दे सकती है। अपनी त्वचा की प्रकृति के अनुसार तेल का चुनाव करना चाहिए, जैसे पिसिरडला या नारायण तेल। सरसो ,नारियल,बादाम या कुमकदी का तेल त्वचा की चमक बढ़ाने के अच्छे पोषक तत्त्व हैं।
7: सुदर्शन क्रिया को सुन्दरता मंत्र बनाये (Make Sudarshan Kriya your beauty mantra)
क्या आप सोचते हैं कि सही तरीके से श्वसन से आप दाग और मुहाँसे से छुटकारा पा सकते हैं? हाँ, यह सही है,जब हम चिंतामुक्त होते हैं तो हमारे तनाव के कारण उत्पन्न मुहासे और दाग कम हो जाते हैं। सुदर्शन क्रिया प्राणायामकी ऐसी विधि हैं जो शरीर और मन दोनों के तनाव को दूर करती हैं तथा हमारे शरीर और मन में संतुलन बनाती हैं।
8: सुदंर त्वचा के लिये प्रतिदिन ध्यान (Meditate everyday to get Glowing Skin)
एक मोमबत्ती प्रतिदिन प्रकाश विकिरित करती हैं। ध्यान हमारे अंदर की मोमबत्ती को अनूठे प्रकार से प्रभावित करता हैं। जितना अधिक आप ध्यान करते हैं,उतना अधिक आप निखरते हैं। कलाकार भी ध्यान द्वारा अपने औरा को बढातेहैं। यह एक कल्पना नहीं हैं, यह बिलकुल सत्य हैं। ध्यान से आप अंदर और बाहर दोनो से चमकते हैं।यह चमक मेकअप द्वारा नहीं पाई जा सकती।
9: मौन वास्तव में स्वर्णिम हैं (Silence is truly golden)
आप तब कैसा अनुभव करते हो,जब आप बहुत अधिक समय के लिए बातें करते हैं? अक्सर थके हुए?फालतू की बात बोलना और हँसना हमारे शरीर को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता हैं। मौन ऊर्जा को बचाता हैं। यदिआप इसका अनुभव करना चाहते हो तो आपको आर्ट ऑफ लिविंग पार्ट 2 प्रोग्राम करना चाहिये। मौन का प्रबजाव गहरे ध्यान के साथ आपको आनंद से भर देता है। यह भी मत भूलो की इससे तुम्हारी त्वचा में विशेष चमक उत्पन्न होती हैं।
10: मन को हर कीमत पर बचाओ (Save your mind at any cost)
यदि आप दुःखी, क्रोधित,निराशापूर्ण या उदासी से भरे हैं तो आपका चेहरा महान नहीं दिख सकता। अतः इस बारे में निश्चित होकि आपके मन की शांति और ख़ुशी आपको लक्ष्य से हिला नहीं सकती। इसका एकमात्र उपाय ध्यानहैं। यह एक साधारण आवश्यकता हैं।जो भौतिकता से परे हैं।
11: सदा युवा बने रहे (18 till I …why not?)
सामान्य रूप से सुन्दर होने का अर्थ युवा होना और हर वस्तु में नयापन देखना हैं| अगर आप स्वयं को युवा अनुभव करते है तो आप युवा दिखते हैं। ध्यान प्राकर्तिक रूप से उम्र की गति को घटाता हैं तथा युवावस्था और ताजगी बनाये रखता है। अतः आगे बढ़े और स्वयं को ह्रदय से 18 साल का अनुभव करे।
12: चेहरे पर मुस्कान लाये (Flex those facial muscles)
जब आप बहुत सुन्दर कपड़े पहनते हैं तो पूर्णता के लिए आपको कुछ और चाहिए और वो है आपकी मुस्कान। चाहे आपने अपना समय, ऊर्जा और पैसा अपने शरीर और सुंदरता के लिए खर्च किया हैं परंतु अधिकांश हम अपनी आतंरिक ख़ुशी व मुस्कान को दर्शाना भूल जाते हैं।
तो जितना हो सकता है उतना अधिक मुस्कुराएँ
श्री श्री रविशंकर से वार्तालाप द्वारा संकलित है|
No comments:
Post a Comment